रतलाम । सांसद श्री गुमानसिंह डामोर 14 मार्च रविवार को सैलाना के भ्रमण पर रहेंगे। भ्रमण कार्यक्रम अनुसार श्री डामोर 14 मार्च को प्रात: 11.30 बजे सैलाना में 1 करोड 9 लाख रुपए से निर्मित होने वाले आडिटोरियम शासकीय एकलव्य माडल स्कूल तथा हनुमान सागर तालाब झील संरक्षण योजना के तहत 165.86 लाख रूपए की लगत से सौन्दर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन करेंगे।
श्री डामोर दोपहर 12.30 बजे 63.74 लाख रुपए की लागत से कालिका माता मंदिर मार्ग पर बनने वाली सी.सी. रोड का लोकार्पण, भरत चंदेल के मकान से राकेश कसेरा के मकान तक 16.56 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. रोड के लोकार्पण, वार्ड क्र. 6 में बायपास से पुलिया तक 38 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड व पुलिया लोकार्पण, वार्ड क्र. 6 में पुलिया से रंगवाडी मोहल्ला तक 8 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाली सी.सी. रोड का लोकार्पण करेंगे। वे इसी दिन दोपहर 3.00 बजे सैलाना से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।