

रतलाम 1 जनवरी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंच कर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने हवाई पट्टी की मरम्मत से संबंधित कार्यों की कार्ययोजना के संबंध मे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री , पी डब्लू डी श्री चौहान , कमिश्नर नगर निगम श्री अनिल भाना , एसडीएम आर्ची हरित उपस्थित थी।