श्रीरामकृष्ण विवेकानंद आश्रम पर 15 मार्च को परम पूज्य ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव का 186 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

रतलाम । परम पूज्य ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव का 186 वां जन्मोत्सव जवाहर नगर स्थित श्रीरामकृष्ण विवेकानंद आश्रम पर साधारण सभा, महाआरती एवं सम्मान समारोह का दो दिवसीय आयोजन कर धूमधाम से मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए आश्रम के सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 3 बजे आश्रम पर साधारण सभा होगी। इसमें अद्यतन सदस्यता सूची और आय-व्यय की वर्ष वार सूची प्रकाशित कर आश्रम में लगाई जाएगी। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। 15 मार्च सोमवार सुबह 11 बजे ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव का जन्मोउत्सव विशेष पूजा अर्चना एवं महाआरती कर धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन कर आश्रम के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से पद्मश्री विभूषित डॉ. लीला जोशी एवं योगाचार्य डॉ. ओसी जैन सम्मानित होंगे।

Play sound