
रतलाम। रतलाम भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती के उपलक्ष में उनके जीवन पर आधारित मुख्य विषयों का सभी के समक्ष लाने के साथ-साथ सेवा सप्ताह मनाएंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के वाइस चेयरमैन सुशील मुनत ने बताया कि अध्यक्ष प्रीतेश गाड़िया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य शाखा से आई कार्यक्रम के आधार पर दिनांक 6 जनवरी से 12 जनवरी तक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें विद्यालय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता भाषण वाद विवाद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति स्वच्छ राष्ट्र स्वच्छ समाज पर पोस्टर स्वच्छता संदेश लेकर जन जागरूकता रेली प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा । साथ ही वृद्ध जनों के स्वास्थ्य परीक्षा स्वास्थ्य सिविल एवं नेत्रदान रक्तदान देहदान जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे इसमें कई संस्थाओं को सम्मिलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संस्था ने कई विशेष बिंदुओं पर निर्णय लिए जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई इस अवसर पर संस्था के संजय लूनिया अशोक जैन सुलोचना शर्मा हेमंत मूणत सुनील पारिख मानस पुरोहित आदि भी उपस्थित थे।