
जावरा (अभय सुराणा) । भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित दवाई संग्रहण बैंक के संयुक्त प्रयासों से आपके घर में व्यर्थ पड़ी दवाईयां किसी गम्भीर, असहाय, असक्त रोगी को जीवन दान दे सकती हैं। भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा दवाई संग्रहण केन्द्र के माध्यम से दवाई संग्रहण कर संस्था उन दवाइयों को सुपात्र रोगी तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। उक्त दवाई शासकीय चिकित्सा जावरा में भेंट की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.ए.जी. पठान, रेड रिबन क्लब,एन. एस. एस. प्रभारी डॉ.नारायण पाटीदार, डॉ. भावना भट्ट और संस्था संस्थापक/लायंस क्लब रतलाम समर्पण डॉ श्वेता विंचुरकर,उप कार्यालय प्रभारी /पैरा लीगल वालेंटियर ठा युवराज सिंह राणावत, संस्था सचिव पं विजय हेमकांत शर्मा,आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश धाकड़, संस्था अध्यक्ष श्रीमती आभा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।