
रतलाम 3 जनवरी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली का गहन पुनरीक्षण 2026 के कार्य के दौरान नोमैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई के संबंध में आज 3 जनवरी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं अधीनस्थ स्टाफ को प्रशिक्षण दिया एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समयावधि में कार्य करने हेतु निर्देशित किया।