MDMA ड्रग्स तस्करी पर रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 200 ग्राम MDMA ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपए जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक श्री आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि श्री रघुवीर जोशी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

घटना का विवरण
आज दिनांक 05.01.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स की डिलीवरी हेतु कलालिया फन्टा ढोढर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना की तस्दीक उपरांत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान आरोपी शिवलाल पिता रामलाल मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी परवलिया को पकड़ा गया। आरोपी की विधिवत तलाशी, पहचान एवं तौल की कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 200 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी शिवलाल ने बताया कि उक्त MDMA ड्रग्स उसे समद खान पठान, निवासी परवलिया द्वारा 2–3 दिन पूर्व दी गई थी तथा आज डिलीवरी के लिए मंगवाई गई थी। थाना रिंगनोद पर आरोपी शिवलाल मालवीय एवं फरार आरोपी समद खान पठान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तारशुदा आरोपी –

  1. शिवलाल पिता रामलाल मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी परवलिया

फरार आरोपी –

  1. समद खान पठान, निवासी परवलिया

जप्त मश्रुका – एक प्लास्टिक थैली में MDMA ड्रग्स – 200 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹ 20,00,000/-)

सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि रघुवीर जोशी, सउनि गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 974 शोभाराम शर्मा, आर. 291 कृष्णपाल सिंह, आर. 111 नरेन्द्र सिंह जगावत आदि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका सराहनीय रही।