भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम ने कराई स्वामी विवेकानंद के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम शाखा द्वारा दिनांक 6 से 12 तारीख तक चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य शाखा से कार्यक्रम के अनुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया एवं प्राचार्य मंगलेश्वरी जोशी मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के वाइस चेयरमैन सुशील मुनत ने बताया कि स्वागत भाषण महाविद्यालय प्राचार्य श्रीमती मंगलेश्वरी जोशी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रितेश गादिया ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सिद्धांतों से परिपूर्ण है जो की हमें अपने जीवन में चरितार्थ करने जैसा है जो हमें सिखाता है उठो आगे बढ़ो रुको नहीं जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो ऐसा ही हमें अपने गुरुओं से सीखने को मिलता है हमें उनके बताएं मार्गों को भी जीवन में प्रशस्त करना चाहिए कार्यक्रम संयोजक सुलोचना शर्मा ने रेड क्रॉस की गतिविधियों से छात्राओं का अवगत कराया एवं रेड क्रॉस की सेवा गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापकों द्वारा रेडक्रॉस संचालकों का स्वागत पुष्प देकर किया गया।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान कु.दीपिका कसेरा , द्वितीय स्थान कु. भाग्यश्री प्रजापत, तृतीय स्थान कु. मिताली कैथल ने प्राप्त किया l कार्यक्रम में रेडक्रॉस संचालक संजय लूनिया अशोक जैन दिनेश बरमेचा गोपाल जोशी डॉ. मानिक डांगी , डॉ सुनीता श्रीमाल ,प्रो. वंदना नामदेव ,प्रो. सुनीता जैन ,प्रो. निशा निमावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ गुर्जर एवं आभार डॉ. रोशनी रावत ने माना।