
रतलाम । सी.एच. एल जैन दिवाकर होस्पिटल रतलाम के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सी.एच. एल हॉस्पिटल इंदौर एवं इनरव्हील क्लब रतलाम, इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड, इनरव्हील क्लब रतलाम सिल्वर डिस्ट्रिक्ट 304 के संयुक्त तत्वाधान में सी.एच. एल. जैन दिवाकर हद्यस्पिटल, सागोद रोड़ रतलाम पर विशाल कैंसर, मस्तिष्क एवं किडनी रोग परीक्षण एवँ परामर्श शिविर का आयोजन दिनांक 14 मार्च रविवार को किया गया।
शिविर में इंदौर से आये विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद राय (मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर गौरव खंडेलवाल (कैंसर सर्जन), डॉक्टर शिवशंकर शर्मा (किडनी व गुर्दा रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर आकाश तिवारी (कैंसर रोग विशेषज्ञ) एवं डॉक्टर मोहम्मद अरवील ने अपनी सेवायें प्रदान की।
इस अवसर पर तीनो इनरव्हील क्लब अध्यक्ष क्रमश: निर्मला त्रिवेदी, संगीता दरड़ा, ज्योति चौधरी सचिव सीमा बोथरा, खुशबू लोढ़ा एवं सदस्य अर्चना झालानी, सरोज जैन, कल्पना जैन, हेमलता मालपानी, अनिता सैनी, कविता गांधी, सुनीता मूणत, योगिता जैन, सुष्मिता जैन, पदमा निगम एवं पुष्पा कोठारी उपस्थित थे।
क्लब्स द्वारा डॉक्टर्स का अभिनंदन किया गया तथा तुलसी के पौधे एवं स्मृतिचिन्ह स्वरूप शील्ड भेँट की गई। रतलाम शहर एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के 100 लोगों ने शिविर का लाभ लिया।