
रतलाम। शिवसेना जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर महोदया के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन के माध्यम से पिछले दिनों इंदौर नगर निगम भागीरथपुरा क्षेत्र में दुषित पानी से हुई अकाल मृत्यु एव सैकडो नागरिकों की गंभीर अवस्था ने पुरे मध्य प्रदेश को झगझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री जी की नल जल योजना को साकार करने में इन्दौर नगर निगम प्रशासन पुरी तरह फेल है ईस गंभीर समस्या पर मुख्यमंत्री एव इंदौर नगर निगम आयुक्त तत्काल रूप से इस समस्या की जांच करवा कर दोषी अधिकारियों को दंड दिया जाए व प्रधानमंत्री जी की इस नल जल योजना को सुचारु रूप से चलाया जाए व मृतकों के परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाए। शिवसेना मध्य प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एव जिला इकाई के सभी सदस्य आपसे अग्राह करते हैं कि इस समस्या को जल्दी से जल्दी निपटाया जाए यही निवेदन है।
यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय शुक्ला को शिवसेना जिले के जिला प्रमुख मुकेश जी गांधी शिवाजी ब्लॉक प्रमुख दीपक कसेरा भानु प्रताप शर्मा ढोढर सुरेश जाट हिंगोरिया कृष्णा पाटीदार बिलपांक अशोक सोनी प्रचार मंत्री राजकुमार जाट संजय पेमाल गौरव सोनी जगदीश चौहान प्रताप सिंह चौहान राजेंद्र सिंह राकेश जैन नगर प्रमुख मुकेश कटारिया सैलाना विधानसभा प्रभारी मुकेश कालू बागोड़ा नरेंद्र सिंह दिलीप चौहान अंकित शुक्ला चेतन शर्मा गोपाल सिंह राकेश जैन एव प्रचार मंत्री राजकुमार जाट व शिवसेना के समस्त पदाधिकारियो ने ज्ञापन सौंप कर इसमे कठोर कार्यवाही करने का आह्वान किया।