बकाया बैंक आरआरसी के 384 डिफाल्टरों को नोटिस जारी

बकाया राशि जमा नही किये जाने पर होगी कुर्की की कार्यवाही

नीमच | तहसीलदार मनासा श्री मनोहरलाल वर्मा द्वारा बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक, शाखा-मनासा के शाखा प्रबंधक की ओर से प्रस्तुत बकायादारों की सूची उपलब्ध कराई जाकर आरआरसी वसूली का निवेदन किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा बकायादारों को सूचना पत्र जारी कर तहसील न्यायालय, मनासा में 18 मार्च, 2021 को शिविर का आयोजन किया गया है, क्षेत्र के बकायादारों से श्री वर्मा द्वारा नियत दिनांक को न्यायालय में उपस्थित होकर बकाया राशि जमा करवाये जाने हेतु कहा गया है बकाया आरआरसी जमा नही करवाये जाने की दशा में भविष्य में होने वाली कुर्की की कार्यवाही से बचे जाने हेतु भी समझाईश दी गई।

Play sound