निशुल्क कृत्रिम पैर शिविर का आयोजन 19 जनवरी को उज्जैन में किया जाएगा

रतलाम । प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन ग्रेटर द्वारा रत्नानिधि चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के सौजन्य एवं रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाऊन के सहयोग से RATNA निःशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर का आयोजन 19 जनवरी सोमवार को प्रशांति गार्डन, होटल अंजूश्री के सामने, इंदौर रोड़, उज्जैन पर किया जाएगा।
इस शिविर में पैर का माप लिया जायेगा व तद्नुसार प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से कृत्रिम पैर, तीन सप्ताह बाद लगाया जायेगा। जिन व्यक्तियों के पैर, घुटने के ऊपर या नीचे की तरफ से किसी दुर्घटनावश कट गए हैं, उन्हें वजन में हल्के और उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम पैर आसानी से लगाए जा सकते हैं।
अगर किसी को स्वयं इस कृत्रिम पैर की आवश्यकता है अथवा किसी ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति को जानते हैं, तो तत्काल उनका सम्पूर्ण विवरण (नाम, पता, मोबाईल नम्बर तथा फोटो, जिसमें कटा हुआ पैर स्पष्ट दिख रहा हो) तो रोटे. विनोद शर्मा के मोबाइल नंबर 9827262822, रोटे. डॉ. प्रमोद जैन के मोबाइल नंबर 9131545297 अथवा रोटे. मनोज तिवारी के मोबाइल नंबर 9425091882 पर अथवा रोटे. संजीव खंडेलवाल मो. 9329491988 पर भेज सकते हैं।