
पिपलौदा (प्रफुल जैन) कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत “कृषि रथ” का शुभारंभ किया गया। जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी, कृषि समिति अध्यक्ष राधेश्याम जाट द्वारा हरि झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास अध्यक्ष गोपाल चौहान, जैव विविधता अध्यक्ष गोवर्धनलाल मकवाना, सीईओ बीएस हंस उपस्थित रहे।
शासकीय योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर सकेगे किसान
वरिस्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.एम.सोलंकी ने बताया कि रथ के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद कर वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी जावेगी। इसके अंतर्गत कृषि एवं इससे संबद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि में नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधारों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में “कृषि रथ” का संचालन किया जा रहा है “कृषि रथ” के माध्यम से किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे कृषक आधुनिक तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
इनकी रही उपस्थित
इस अवसर पर विभाग के जग्गनाथ मईड़ा, पवन राठौर, समरथ पाटीदार, आनंदीलाल पाटीदार, बालू सिंह निनामा, प्रदीप मईड़ा, गीतांजलि बड़गोता, रीना जमरा, ज्योतिबाला सोलंकी, कालू सिंह डामोर, छगनलाल मईड़ा, आशीष मंडलोई, एटीएम हेमन्त सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।