- अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की बैठक सम्पन्न
- समन्वय संगठन की एकता का आधार – चिंतक विचारक आर सी लोढ़ा
- समाज की प्रतिभाओं को जोड़ने के होंगे विशेष प्रयास – डा आई एम सेठिया,राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन समिति
- रतलाम के श्री डांगी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री बाफना बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी





चित्तौड़गढ़,। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विशेष साधारण सभा की बैठक रविवार को चित्तौड़गढ़ के सेंती स्थित शांति भवन परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आई.एम.सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से विशाल संख्या में दिवाकर भक्त चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे।
बैठक में मुख्य अतिथि भीलवाड़ा निवासी देश के ख्यातनाम आर्थिक चिंतक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आर.सी.लोढ़ा थे। मंच पर संगठन समिति के वरिष्ठ संरक्षक केसरीमल संघवी निम्बाहेड़ा,रमेश भण्डारी इंदौर, हिम्मतमल चौपडा जावद, राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक नवलखा, वीरेन्द्र चौधरी,ऋषभ लाल सुराणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयंतिलाल डांगी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील लाला बंब, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज सिंघवी,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता जारोली, महिला महामंत्री संगीता चीपड़, महिला कोषाध्यक्ष पुष्पा पामेचा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रमेश मेहता, युवा महामंत्री कमलेश दुग्गड युवा कोषाध्यक्ष हेमन्त चौपड़ा चित्तौड़ समिति अध्यक्ष राजेश सेठिया आदि पदाधिकारी मंचासीन थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई.एम.सेठिया ने आगुन्तक दिवाकर भक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा विश्वास एकता के अग्रदूत गुरूदेव श्री जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. के सिद्धांतों के अनुरूप सदा संगठन की एकता एवं समन्वय में रहा है ओर भविष्य में भी रहेगा। हम किसी की लकीर छोटी करने की बजाय अपनी लकीर बड़ी करने में विश्वास रखते है ओर सदा संघ समाज के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संगठन समिति देशभर में फैले दिवाकर भक्तों को जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। दिवाकर भक्त परिवारों के मध्य आपसी भ्रातत्व भाव मजबूत करने, समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने ओर समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए कार्य करने को सदा तत्पर रहेगी। वयावच्च क्षेत्र में भी समिति सक्रिय रूप से सेवाएं देने लिए प्रयासरत रहेगी ओर साधु साध्वी भगवंत की सेवा के लिए सभी तत्पर है। डॉ. सेठिया ने कहा कि मातृशक्ति ओर युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए निकट भविष्य में महिला संगठन द्वारा महिला सम्मेलन एवं युवा संगठन द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बैठक में पारित होने वाले विभिन्न प्रस्तावों के बारे मे जानकारी दी इसके बाद ध्वनि मत से साधारण सभा ने उन्हें पारित कर दिया।
मुख्य अतिथि वक्ता स्वाध्यायी डॉ. आर.सी.लोढ़ा ने कहा कि किसी भी संगठन की एकता का आधार उसके सदस्यों के मध्य सहयोग ओर समन्वय की भावना होना है जो यहां प्रदर्शित हो रही है। समाज के हर परिवार को संगठन समिति से जोड़ने का लक्ष्य होना चाहिए। समाज के युवाओं ओर बच्चों को भी ऐसे आयोजन में सहभागी बनाना चाहिए ताकि उनमें भी संगठन ओर धर्म से जुड़ाव की भावना मजबूत हो। लोढ़ा ने कहा कि समाज के प्रतिभावान बच्चों को आईएएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए भी प्लेटफार्म समाज को उपलब्ध कराना चाहिए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता ने पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की बैठक तथा समन्वय बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इन्दौर से पधारे वरिष्ठ संरक्षक रमेश भण्डारी ने संघ समाज की एकता के लिए प्रतिबद्ध भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमे किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहते हुए एकता एवं समन्वय की भावना से कार्य करना है ओर गुरुदेव जैन दिवाकर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डॉ.आई.एम.सेठिया के नेतृत्व में संगठन समिति बहुत अच्छा कार्य करेगी इसका सभी को पूरा विश्वास है।
संगठन समिति की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता जारोली ने बताया कि महिला शाखा के पदाधिकारियों को पूर्ववत रखते हुए इसका विस्तार किया जाएगा। महिला शाखा द्वारा तैयार नए वर्ष के कैलेंडर का भी समारोह में पदाधिकारियों ने विमोचन किया। ये कलैण्डर सभी सदस्यों को वितरित किया गये।
युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मेहता ने कहा कि संगठन जल्द ही युवा सम्मेलन का आयोजन कर अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगा। बैठक का संचालन संगठन समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी, मंत्री महावीर बाफना एवं सह प्रवक्ता सुधीर जैन ने किया। आभार राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता ने जताया।
बैठक में इन्दौर, रतलाम, भीलवाड़ा, उज्जैन, मन्दसौर, नीमच,जावरा, निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, बांसी धरियावद, डूंगला, ब्यावर, कोटा, सवाई माधोपुर जोधपुर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे दिवाकर भक्त एवं विभिन्न श्रीसंघों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दिलाई गई शपथ
बैठक में अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य तक विभिन्न पदों पर मनोनीत दिवाकर भक्तों को मुख्य अतिथि आर सी लोढ़ा द्वारा शपथ भी दिलाई गई। शपथ ली गई कि संगठन समिति के प्रति सदा निष्ठावान रहेंगे ओर जो भी दायित्व मिलेगा उसका कर्तव्य भावना से निर्वहन करेंगे। संघ समाज एवं जैन धर्म के प्रति अटूट आस्था रखते हुए सेवा ओर साधना के पथ पर चलते हुए सभी चारित्रात्माओं के प्रति भी श्रद्धाभाव रखने की शपथ ली गई। बैठक के शुरू में दिवाकर चालीसा का पाठ किया गया ओर बैठक के अंत में दो लोगस्स का पाठ कर दिवंगत चरित्र आत्माओं एवं श्रावक श्राविकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा गुरु गुण गान नित्य उठ के सजन सतगुरु के चरण स्तुति के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक के दौरान जग में चमके जैन दिवाकर जैसे नारे गूंजायमान होते रहे।
सदस्यों ने दिए सकारात्मक बदलाव के सुझाव
बैठक में विभिन्न स्थानों से आए सदस्यों ने भी समाज ओर संघ हित में बेहतर कार्य करने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए। सुजानमल कोचेटा जावरा ने साधु सम्मेलन,अक्षय तृतीय ओर संगठन समिति का वृहद स्तर पर सम्मेलन एक साथ करने,सभी संघों के अध्यक्षों को संगठन समिति से जोड़ने का सुझाव दिया। निम्बाहेड़ा के मुकेश बम ने साधु बनने के भाव प्रबल हो इस भावना से सामायिक साधना की प्रेरणा देने ओर दैनिक स्थानक में जाकर सामायिक करने का सुझाव दिया। बड़ीसादड़ी के विशाल पितलिया ने धार्मिक संस्कार प्रदान करने के लिए हर संघ में दिवाकर पाठशाला संचालित करने, डूंगला के राजमल दाणी ने संगठन समिति का कार्यकाल तीन वर्ष करने का सुझाव दिया। निम्बाहेड़ा की मीनू संघवी ने दिवाकर सम्प्रदाय के साधु संतों के चातुर्मास उपाध्याय प्रवर एवं प्रर्वतकश्री द्वारा ही खोले जाए ऐसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया। कई सदस्यों ने लिखित सुझाव भी संगठन समिति को सौंपे। इस आयोजन को सफल बनाने में जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के सदस्यों ने भी अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व नरेश भड़कतिया, अनिल पटवारी राकेश पटवारी, विनय मारू,विजय मालू, अशोक छाजेड, अनिल तरावत्त,पुनीत जैन ,के एम भड़कती,अजय नाहर,कमलेश सिंघवी,मुकेश छाजेड सहित स्थानीय कार्यकर्ताओ का उपरना से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। बैठक में पधारे अतिथियों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चित्तौड़गढ़ दिवाकर संगठन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया।
रतलाम के समाजसेवियों को दिया गया उचित स्थान
जैन दिवाकर संगठन समिति की राष्ट्रीय समिति मे रतलाम के प्रमुख इन्दर मल जैन वकील साहब को वरिष्ठ संरक्षक, मणिलाल कटारिया, महेंद्र चनोदिया को वरिष्ठ सलाहकार, जयंतीलाल डांगी को राष्ट्रीय प्रवक्ता, नीलेश बाफना पत्रकार को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, साथ ही विनोद गदिया, दिलीप मेहता, अजय खिमेसरा, सुजानमल खिमेसरा, विजयकुमार पटवा, विनोद बाफना, अशोक लालवानी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।