

रतलाम। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर गांव में मानवीय संवेदना से प्रेरित एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर गांव बाजन खेड़ा में मुरलीवाला फाउंडेशन के संस्थापक मोहनलाल मुरलीवाला द्वारा बुजुर्गों के घर जाकर उनका अंगवस्त्र एवं श्रीफल द्वारा ससम्मान अभिनंदन किया गया। इस माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के सेवा, करुणा और मानव कल्याण के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।