काटजू नगर मैं भव्य एवं ऐतिहासिक हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन

रतलाम। काटजू नगर एवं राजस्व कॉलोनी का भव्य एवं ऐतिहासिक हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन काटजू नगर मैं स्थित संघ शताब्दी सभागृह के विशाल प्रांगण मैं संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या मैं उपस्थित जन समूह के उत्साह एवं जोश न इसे भव्य एव ऐतिहासिक बना दिया जो रतलाम मैं चर्चा का विषय रहा और हर उपस्थित जन ने इस हिन्दू सम्मलेन की सार्थकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और अपेक्षा की कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।
सम्मेलन की गरिमा को महंत श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज के आगमन एवं पावन सान्निध्य ने इसे और अधिक बढ़ाया, श्री महंत जी ने अपने उदबोधन में कहा की
श्रीराम का चरित्र हमें यह सिखाता है कि भक्ति, प्रेम और मानवता जाति से ऊपर है।
छुआछूत और भेदभाव धर्म नहीं, विकृति हैं। मातृशक्ति की ओर से डॉ. गीतांजलि उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव एवं नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए समाज को सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वक्ता श्री मनोज जी सगरवंशी नगर सह-कार्यवाह ने अपने उद्बोधन में संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए देश के प्रति संघ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने वर्तमान समय की विपरीत परिस्थितियों में संघ द्वारा निभाई जा रही चुनौतीपूर्ण भूमिका तथा लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों पर समाज को जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशप्रेम एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रकट करने वाले गीत, संगीत एवं नृत्य नाटिका का सफलता पूर्वक मंचन किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा और अंत में सभी बच्चों को भारतमाता के फोटोवाला स्मृति चिन्ह अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफल होने पर सर्व श्री निरंजन गर्ग, सुनील भंडारी, राजू मलकानी, योगेंद्र पुरोहित, नरेन्द्रसिंह डोडिया, शीतल भन्साली, प्रकाश भटेवरा, उमेश परमार, राजेंद्र शर्मा, दिनेश मालपानी, भविष्य जैन, संजय बाफना, प्रतीक मालक, आशीष चोपड़ा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री नरेन्द्रसिंह डोडिया एवं श्रीमति तोशी शर्मा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन संयोजक श्री निरंजन गर्ग द्वारा प्रकट किया गया।