
रतलाम। विगत दिवस सभी पूर्व अध्यक्ष के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन कर सर्वानुमति से मनीष नाहर को अध्यक्ष सचिव राजकुमार गांधी और सहसचिव राजेश जैन कांकरिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र जी डोशी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन लक्कड़ को बनाया गया । नवीन संचालक मंडल हेतु डॉ अभय चोपड़ा इंद्ररमल चोपड़ा नरेंद्र धोचा सुनील ललवानी कमलेश मोदी दिनेश भंडारी मुकेश बंबोरी संजय गोधा प्रोफेसर मनोहर जैन विजय पितलिया महेंद्र कोठारी व महिला संचालक मंडल में श्रीमती सुषमा कमल लालन ललिता रवि पोखरना डॉ. हिंजल पारस पगारिया विनीता आनंद नाहटा श्रीमती हंस विनोद भंडारी को मनोनीत किया गया। मनोनयन पश्चात वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री फतेहलाल जी कोठारी निर्मल जी लुनिया सुशील छाजेड़ नरेंद्र गादिया उपेंद्र जी कोठारी विमल छाजेड विनोद मेहता राजेंद्र दरर्डा अशोक जी बरमेचा महेंद्र कोचर कमलेश जैन वर्तमान अध्यक्ष अजय सिसोदिया ने नवीन संचालक मंडल को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करी और आगे उनका कार्य काल बहुत अच्छे तरीके से वह विभिन्न सेवा प्रकल्पो को पूरा करते हुए निकले यही शुभकामनाएं इन सभी वरिष्ठ मार्गदर्शक द्वारा दी गई ।