खेलो एमपी यूथ गेम्स विकासखंड स्तरीय चयन स्पर्धा प्रारंभ

चयनित खिलाड़ी जिला स्तर में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

रतलाम 15 जनवरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई जिसमे टीम इवेंट के खेल शासकीय माध्यमिक विद्यालय लूनी खेल प्रांगण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह राठौर, युवा मोर्चा खारवा मंडल उपाध्यक्ष जिद्दी बना, खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अतुल वर्मा, साबिर मंसूरी, गोकुल सिंह चौहान, महेंद्र कनेरिया रहे। एथलेटिक्स टेबल टेनिस, योगासन, शतरंज, बैडमिंटन, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, मलखंब, बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं सांदीपनि विद्यालय आलोट में 16 जनवरी को आयोजित होगी। ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने बताया कि विभिन्न विधाओं में चयनित खिलाडी आगामी 20 जनवरी को रतलाम में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आलोट ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, रस्साकस्सी, कबड्डी, खो-खो, पिट्टू, थ्रोबाल, फुटबॉल व क्रिकेट स्पर्धाओं का आयोजन हुआ जिसके बाद खिलाड़ियों का चयन कर टीमों का गठन किया गया। निर्णायक की भूमिका बद्रीलाल बसेर, मोनू मीना, चांदनी राठोड, दिलीप धाकड़, शम्भुसिंह चौहान ने निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *