आचार्य पदवी अर्पण की घोषणा पर मालवा श्री संघ की ओर से अभिनंदन

रतलाम। परम पूज्य सम्यक रत्न सागरजी महाराज साहिब को आचार्य पदवी अर्पण किए जाने की मंगलमयी घोषणा पर संपूर्ण मालवा श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ में अपार हर्ष, उल्लास एवं आध्यात्मिक आनंद का वातावरण व्याप्त है। यह पावन एवं ऐतिहासिक क्षण न केवल मालवा अंचल बल्कि संपूर्ण जिन शासन के लिए गौरव का विषय है।
मालवा श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ की ओर से जारी अभिनंदन में कहा गया है कि परम पूज्य गुरुदेव का यह आध्यात्मिक उत्थान जैन धर्म की मर्यादा, साधना एवं सिद्धांतों को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा उनके मार्गदर्शन में जिन शासन की प्रभावना निरंतर होती रहेगी। इस शुभ अवसर पर संघ के सभी श्रद्धालुजनों ने परम पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटिशः वंदन, हार्दिक अभिनंदन एवं भावपूर्ण अनुमोदना अर्पित की है।
मालवा श्री संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल गत दिवस जैन तीर्थ पालीताणा में आयोजित श्री संघ की सभा में आचार्य पदवी के मौके पर मालवा संघ की ओर से विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस संबंध में महामंत्री राजेंद्र कोठारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि संघ ने परम पूज्य गुरुदेव से यह विनम्र प्रार्थना भी की है कि उनका आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे।
इस अवसर पर मालवा श्री संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गादिया, उपाध्यक्षगण राजेंद्र झाबक, आजाद सिंह टढा, उमेदमल गोलेछा, मुकेश सर्राफ, संरक्षक नरेंद्र पाफना, अजय चोपड़ा, माणक नाहर, कांतिलाल चोपड़ा, सलाहकार डॉ. सुनील चोपड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश बांठिया, संगठन मंत्री अनिल बाफना, मंत्री पियूष डांगी, प्रचार मंत्री दिलीप छाजेड़, प्रवक्ता अनिल नाहर सहित कार्यकारिणी सदस्य कुशल कुमार सकलेचा, रोशन गांग, जयंत धुपिया, निर्मल कुमार चोर्डिया, संजय चोपड़ा, नरेंद्र नाहर, अजय जैन, अशोक चोपड़ा, राजमल छाजेड़, सोहनलाल चोपड़ा, श्रीपाल चोपड़ा, निर्मल छाजेड़, वर्धमान सराफ तथा महिला प्रतिनिधियों सरोज श्रीमाल, आशा चौधरी, किरण चौरडिया, सीमा चोपड़ा, चेतना सर्राफ, मधु चोपड़ा ने भी अपनी भावपूर्ण अनुमोदना व्यक्त की।
मालवा श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ ने एक स्वर में परम पूज्य सम्यक रत्न सागरजी महाराज साहिब के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जिन शासन की सतत प्रभावना की मंगल कामना की है।