महिला पतंजलि योग समिति का मकर संक्रांति पर्व

रतलाम, 15 जनवरी । महिला पतंजलि योग समिति, सेंटर प्लाजा सोसाइटी, बगीचे में निशुल्क योग कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सभी मातृ शक्ति ने बड़े ही हर्ष और उल्लास से भाग लिया।
इस अवसर पर पार्षद निशा सोमानी ने कहा कि योग करने से महिलाओं की कई व्याधियां दूर हुई हैं और उन्हें नियमित योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-विश्वास को भी बढ़ाता है।
महिला पतंजलि योग समिति की सदस्यों ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया और सभी ने एक साथ योग किया। इस अवसर पर समिति की सदस्यों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और सभी ने मिलकर पर्व का आनंद लिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नित्येंद्र एम आचार्य ने दी।

Play sound