रतलाम 17 जनवरी। कलेक्टर एवं सदस्य सचिव दिशा समिति श्रीमती मिशा सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को प्रातः 10 बजे दिशा समिति की बैठक सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, भूमि एवं संसाधन विभाग, सड़क/राजमार्ग विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता/दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, आदिवासी विकास/अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन और डायरी विभाग, आवास और शहरी मामलों का विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण/ उपभोक्ता मामले विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, उद्योग/कौशल विकास और उद्यमिता विभाग, खनिज विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, दूरसंचार विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग, खेल विभाग, संस्कृति विभाग एवं ई गवर्नेस विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों को बैठक मे योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है।