
रतलाम 30 अक्टूबर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) रतलाम चेप्टर की आगामी दो वर्षों की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया है। इसमें निर्मल लुनिया चेयरमेन और जयंत जैन चीफ सेक्रेटरी बनाए गए हैं। जीतो रतलाम चेप्टर के संस्थापक एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नवीन कार्यकारिणी रतलाम चेप्टर को नये आयामों तक पहुंचाएगी।
नवनिर्वाचित चेयरमेन निर्मल लुनिया ने कहा कि जीतो के माध्यम से वे रतलाम चेप्टर के सदस्यों के व्यापार – व्यवसाय को नई उंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। निवृत्तमान चेयरमेन इंदरमल जैन और चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में मुकेश कुमार जैन ट्रेजरार, इंदरमल जैन आईपीपी, अशोक भानावत एवं अशोक बरमेचा वाईस प्रेसीडेंट, निलेश सेलोत ज्वाइंट सेक्रेटरी, ललीत पटवा एवं प्रखर डफरिया डायरेक्टर चुने गए हैं। जीतो रतलाम चेप्टर के लिए विभिन्न प्रभारियों का चयन भी किया गया है। महेन्द्र कुमार बोथरा को श्रमण आरोग्यम, राजकमल कांतिलाल जैन को जीतो एज्यूकेशन असिस्टेंट प्रोग्राम, कांतिलाल जैन को जीतो टाउन रिप्रजेन्टेटिव, अशोक कुमार संघवी (लाला) को जॉब्स, जयंत बोहरा को जीतो प्रोफेशनल फोरम, मनीष कुमार जैन को जीतो बिजनेस नेटवर्किंग, संजय गोधा को सपोर्ट, अनूप कटारिया को जीतो इंकूबेशन एंड इनोवेशन, गौरव लुनिया को मेटरीमोनी, रितेश झमक वोहरा को जे-पाईंट, आशीष चौपड़ा को माईनोरिटी, नरेश सकलेचा को जीतो एडमिनीस्ट्रेटीव ट्रेनिंग, सिद्धार्थ जैन को जीतो सेंटर फोर एक्सीलेंस एवं जयंतिलाल मोतीलाल डांगी को जीतो लेडिस विंग का संयोजक बनाया गया है।