क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में रतलाम के तीन भैया-बहनों का चयन

रतलाम। विद्या भारती मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर, काटजू नगर, रतलाम के तीन भैया-बहनों का चयन हुआ है। यह महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर में आयोजित होगा।
महोत्सव में विद्यालय की बहिन जान्हवी चौहान एवं भैया आगम जैन का चयन तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में तथा बहिन शिवांशी शिवहरे का चयन एकल अभिनय प्रतियोगिता में हुआ है। तीनों प्रतिभागियों ने विभाग एवं प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
इस उपलब्धि पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा, उपाध्यक्ष श्री सुनील लाठी, सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, सहसचिव श्री धीरज व्यास, श्री विनोद मूणत, श्री मणिभद्र कटारिया, प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल एवं समस्त आचार्य परिवार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *