


रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य श्री नानालाल जी महाराज साहब के पुण्य स्मरण दिवस एवं आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब के चादर रोहन दिवस के उपलक्ष में अमूल दिवस के रूप में मनाया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि अत्र विराजित शासन दीपक श्री चिन्मय मुनि जी महाराज साहब आदि ठाना एवं समस्त चरित्रशील आत्माओं के सानिध्य में यह दिवस ज्ञान ध्यान के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम प्रातः समता भवन नोलाई पूरा पर नानेश चालीसा रामेश चालीसा का वाचन हुआ तत्पश्चात प्रवचन का लाभ लिया गया संघ अध्यक्ष विनोद मेहता ने अपने भाव को प्रस्तुत किया प्रवचन के पश्चात हनुमान रुंडी पर 333 श्रावक श्राविकाओं ने आयमबिल तप का लाभ लिया । इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी पंकज मूनत निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा दशरथ बाफना अनिल बाफना विनोद मूनत सुनील पटवा पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया चंदनमल पिरोदिया सुदर्शन पिरोदिया कांतिलाल छाजेड़ श्रेणिक मांडोत निर्मल भंडारी सुमित कटारिया संजय कोठारी वीरेंद्र कोठारी आशीष छाजेड सुमित मुनत संगीता मूनत सरिता पटवा सुनीता मुनत महक मांडोत शौर्य भंडारी ईशान डांगी एनी मुरार कनिष्का पटवा उपस्थित रहे कार्यक्रम संयोजक प्रकाश नंदेचा महावीर मूनत ने सभी का आभार माना।