

राजगीर । नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच की की ओर से आज शुक्रवार को शांति स्तूप झूलापर के समीप फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर पुनर्वासित करने करने , हजारों हजार की संख्या में आने वाले देसी/ विदेशी पर्यटकों को पानी बोतल ले जाने पर लगाई गई रोक को हटाने, पथ विक्रेता कानून अधिनियम 2014 को लागू करने सहित अन्य मांगो को लेकर सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदारों ने आरडीएच स्कूल के मैदान से बस स्टैंड, मेन बाजार , कुंडपर होते हुए राजगीर रेंज कार्यालय पहुँचकर अपना मांग पत्र सौंपा । कार्यक्रम का नेतृत्व पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह नालंदा दुकानदार अधिकार मंच के राज्य समन्वयक डॉ. अमित कुमार पासवान ने की ।
मौके पर डॉ. अमित कुमार पासवान ने कहा कि 40 से 50 वर्षों से लगातार स्वरोजगार कर रहे फुटपाथ दुकानदारों पर शोषण व अत्याचार से उनके जीवकोपार्जन प्रभावित हो रही है डॉ. पासवान ने कहा कि एक तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मगध की गरिमा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा राजगीर को विश्व के मानचित्र पर नालंदा की गौरव स्थापित किया जा रहा है इसे बरकरार रखा जाय।
मौके पर मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल ने कहा कि पथ विक्रेता कानून अधिनियम के तहत एक स्थल पर 40 से 50 वर्षों से लगातार कार्य कर रहे फुटपाथ दुकानदारों को हेरिटेज मार्केट के रूप में विकसित करने का प्रावधान है। इसको वन विभाग लागू करे।
मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार पान ने कहा कि झुला पर जल्द से जल्द वेंडिंग जोन बनाकर पुनर्वासित करे वन विभाग। मौके पर सहायक वन संरक्षक सिम्मी प्रिया नैना, रेंजर श्याम कुमार पाण्डेय ने 5 सूत्री मांग पत्र को लेकर शिष्ट मंडल से मिला और जल्द से जल्द समस्या का निदान का भरोसा दिलाया।
प्रदर्शन में महिला नेत्री अनीता गुप्ता, मनोज यादव, मदन बनारसी ,सरोज देवी,बिरजू राजवंशी,कारु यादव,रेखा देवी, सुरेंद्र कुमार, शंकर कुमार, राजू कुमार,पप्पू कुमार,शैलेंद्र कुमार, राघो देवी, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे ।