
रतलाम 30 अक्टूबर । मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर 31 अक्टूबर को रतलाम आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार श्री तोमर 30 अक्टूबर को रात्रि 8.47 बजे भोपाल से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे। 31 अक्टूबर को रात्रि 1.45 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद रतलाम सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रातः 9.00 बजे श्री तोमर रतलाम सर्किट हाउस से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11.00 बजे मंदसौर पहुंचकर श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित 32वें राष्ट्रीय भारतीय युवा संसद अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे मंदसौर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.45 बजे रतलाम पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की पूजनीय माताजी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट करेंगे।