गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का मैनेजमेंट करने के निर्देश दिए


रतलाम 6 फरवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे रतलाम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उन्होंने अस्पताल में दवाइयां की उपलब्धता, स्टोर की ऑनलाइन व्यवस्था आदि की जानकारी ली तथा सभी आमजन को स्वास्थ्य जांच चिकित्सा एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के मेटरनिटी विंग में गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु प्रोटोकॉल के आधार पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने संबंधी मानकों के आधार पर मॉनिटरिंग की। सीएमएचओ ने प्रसूता महिलाओं से जन्म के तुरंत बाद स्तनपान , छह माह बाद पूरक पोषण आहार प्रदान करने तथा छः माह तक केवल स्तनपान कराने, आदि का परामर्श दिया।
सीएमएचओ ने केंद्र पर नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी की, प्रसव पश्चात सभी हितग्राहियों को डिस्चार्ज से पहले जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करने, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करके डिलीवरी अपडेशन करने के निर्देश दिए ताकि समय पर भुगतान किया जा सके। सी एम एच ओ ने निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किए जाएं।
सीएचएमओ ने बाजना विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रतनगढ़ पीठ का निरीक्षण कर उपस्थित एएनएम से गर्भवती महिलाओं की अनमोल में प्रविष्टि, गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का मैनेजमेंट करने तथा गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान डॉक्टर पीयूष मांगरिया , डॉक्टर हिमांशु राव, सब इंजीनियर कामिनी देवड़ा, श्री लोकेश वैष्णव, श्री पंकज स्वामी , नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित स्वस्थ सेवक उपस्थित थे।