नगर में साफ-सफाई व राजस्व वसूली के दिये निर्देश


रतलाम 12 फरवरी । महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए नगर में नियमित साफ-सफाई व बकाया राजस्व वसूली के निर्देश संबंधित को दिये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि नगर के प्रत्येक वार्ड की नालियों की सफाई के निर्देश दिये जिसके तहत प्रतिदिन एक नाली की सफाई अनिवार्य रूप से करवाई जाये साथ ही कार्ययोजना तैयार कर शहर के बड़े नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ करवाये जाने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा फोर लेन डिवाईडर की धुलाई करवाये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होने निर्देशित किया कि सफाई संरक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित ना रहें तथा रतलाम शहर को पूर्णतः स्वच्छ बनाये जाने हेतु स्वच्छता का कार्य पुरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि फुटपाथ व दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना हो इसका विशेष ध्यान रखें साथ ही नगर निगम स्वामित्व की दुकानों की बकाया वसूली अनिवार्य रूप से की जाये।
आयोजित बैठक के दौरान महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद योगेश पापटवाल, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, झोन प्रभारी पर्वत हाड़े, किरण चौहान के अलावा ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी आदि उपस्थित थे।