मेला नायक बना पुष्प परिवार – आज होगी संजीव जैन दिल्ली की भजन संध्या



जबलपुर । शुक्रवार के शुभ दिन संस्कारधानी जबलपुर के शुक्रवारी बजरिया हनुमान ताल में बने श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का श्री तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज एवं वेदी सूतन रामडिम मूरी परिवार के तत्वावधान में विविध अनुष्ठानों के साथ पुष्पवती नगरी फूटाताल में प्रारंभ हुआ।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव में मेला नायक बनकर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य जिनशासन पुष्प परिवार जबलपुर, सागर, नागपुर एवं भोपाल को प्राप्त हुआ, वहीं भाईजी कुंडा वाला परिवार द्वारा तीनों मनोहारी वेदी के लिए चांदी की चौंकी भेंट कर अनुमोदना की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में त्यागी व्रती साधकों सहित पूरे देश से पधारे श्रेष्ठिगण एवं श्रावक – श्राविकाओं के साथ पूर्व विधायक विनय सक्सेना एवं मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीए अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए, जिनका सकल समाज के साथ आयोजक रामडिम मूरी परिवार ने आत्मीय अभिनदंड अभिनदंन किया।
दोपहर में समवशरण मंडप में मंदिर विधि कर देव – शास्त्र – गुरु भगवन्तों की आराधना की गई पश्चात दान प्रभावना कर जिनवाणी चल समारोह निकाला गया जो मंगलगान करते हुए चैत्यालय पहुंचा जहां श्रावणगणों ने भक्ति भाव पूर्वक संगमरमर की तीनों मनोहारी वेदी पर विधि विधान पूर्वक मां जिनवाणी का अस्थाप कर छत्र एवं चंबर समर्पित किए गए।
संध्या की बेला पर सामूहिक भक्ति कर साधकों के श्रीमुख से जिनवाणी का रसस्वादन किया गया पश्चात महिला मंडल एवं बालकों द्वारा नाटक महासती सीता की अग्नि परीक्षा की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया।
आज होगी संजीव जैन दिल्ली की भजन संध्या
शरद जैन पुखराज एवं धर्म प्रभावक नितिन जैन ने बताया कि महोत्सव के द्वितीय दिवस आज शनिवार 14 फरवरी के शुभ दिन का शुभारंभ प्रातः 5 बजे सामयिक ध्यान एवं प्रभात फेरी से होगा पश्चात 7 बजे से मंत्र जप तारण त्रिवेणी का पाठ भाव पूजा, 8 बजे से वृहद मंदिर विधि, 9 से प्रवचन, 10 से मंगल कलशों की दान प्रभावना, 11 बजे पात्र भावना, 1 बजे मंदिर विधि, जिनवाणी पालकी शोभायात्रा एवं कलशरोहण महोत्सव, 4 बजे पात्र भावना, 7 बजे आरती भक्ति स्तुति, 8 बजे प्रवचन एवं 9 बजे से उस्मानपुर दिल्ली से पधारे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक संजीव जैन की विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें सकल समाज से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने अपील महोत्सव समिति के सर्वश्री ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश समैया, शरद समैया, दीपक राज जैन, सीए राहुल जैन, राजू परासिया, मनोज मंटू कुंडा वाले, प. संतोष जैन भाईजी, जतिन समैया, प्रियंक समैया, राजेश दिगंबर द्वारा की गई है।