कसरावद में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन






कसरावद (सचिन जैन)। नर सेवा ही नारायण सेवा के समान होती हैं, मानव सेवा के लिय मंच ने जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया वह सराहनीय है। इसके साथ ही मंच द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे है वो अनुकरणीय है। उक्त बात जप सीईओ रीना किराड़ ने जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा द्वारा राष्ट्रसंत कमलमुनि जी म सा के जन्मदिन पर ग्राम बामन्दी में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त परीक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
कार्यकम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई ने भी विचार रखे।शिविर के दौरान जैन दिवाकर विचार मंच शाखा प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लूणीया ने कहा कि पूज्य गुरुदेव श्री कमलमुनि जी महाराज साहब ने सदैव ‘जीव दया’ और ‘मानव सेवा’ का मार्ग दिखाया है। उनके 70वें जन्मवर्ष के अवसर पर शिविर का आयोजन रखा गया। हमारा मानना है कि किसी संत के प्रति सच्ची श्रद्धा उनके बताए सेवा मार्ग पर चलने में ही है। ग्रामीणों ने बताया की कि इस तरह के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाने चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।मानवता के लिए समर्पित शिविर का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में गांव सहित आसपास के गांवों के लोग की बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में कुल 246 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराकर विभिन्न स्वास्थ्य जाँचों का लाभ लिया। विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह शिविर एक वरदान साबित हुआ, जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए शहर जाने में कठिनाई होती थी।
इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर से आए अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर के दौरान रक्त परीक्षण और बीपी और शुगर की जाँच की गई। कुल 246 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई गोली निशुल्क वितरित की गई। चिकित्सकों ने न केवल दवाइयां सुझाईं, बल्कि ग्रामीणों को बदलती जीवनशैली और खान-पान के प्रति भी जागरूक किया।
शिविर के सुव्यवस्थित संचालन में महिला शाखा कसरावद की पदाधिकारियों की भूमिका अग्रणी रही। जिसमें उपस्थित पुष्पा लूणीया, राजल लूणीया, आशा लूणीया , संगीता मांडोत, प्रतिभा मांडोत, विनीता मांडोत, भावना कवाड़, सुनीता मांडोत, विधि कवाड़, प्रेमचंद कवाड़, सचिन लूणीया , दिलीप लूणीया, नवीन लूणीया, नगिन धनोते, संजय जैन,दीपक जैन सहित पूरी टीम ने मरीजों के पंजीयन से लेकर डॉक्टरों के साथ समन्वय तक की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कार्यकम का संचालन पुष्पा लूनिया एवं आभार संगीता मांडोत ने किया । शाम 4 बजे तक चले शिविर का समापन गुरुदेव की दीर्घायु की मंगल कामना के साथ हुआ।