श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज जूना साथ महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन

रतलाम। नगर में फाग की मस्ती छाने लगी है तथा फाग उत्सव का दौर प्रारंभ हो गया है श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज जूना साथ महिला मंडल द्वारा टाटानगर स्थित श्री बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मधु सोनी सचिव ज्योति सोनी ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक अरुण सोनी ने फाग के गीत होलिया में उड़े रे गुलाल… आज बिरज में होली रे रसिया होली रे रसिया हो हो… होली आई रे कन्हाई रे… रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे….. सहित विभिन्न फाग गीत प्रस्तुत किये जिन पर समाज की महिलाएं जमकर थिरकी अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई इस अवसर पर उपाध्यक्ष ममता सोनी ,अरुणा सोनी, कोषाध्यक्ष किरण सोनी, सचिव चंचल सोनी, मंत्री शिल्पा सोनी, संगठन मंत्री रागिनी सोनी, प्रीति सोनी सहित समाज की महिलाएं मौजूद थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *