मेरा युवा भारत की बाजना विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

रतलाम । मेरा युवा भारत जिला रतलाम एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बालक क्रीड़ा परिसर, बाजना विकासखंड में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल परिसर अधीक्षक श्री महेंद्र देवड़ा, आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्री सांवरिया निनामा, श्री आशीष डिंडोर एवं श्री भावेश चौधरी रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, रस्साकशी, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा गोला फेंक की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कबड्डी (बालक वर्ग) में विजेता – खेल परिसर बाजना, उपविजेता -रावटी अकादमी
रस्साकशी (बालक/बालिका) में विजेता – खेल परिसर बाजना, उपविजेता- एकलव्य आवासीय विद्यालय बाजना
200 मीटर दौड़ (बालक) में प्रथम – महेश डोडियार, द्वितीय-राकेश वसुनिया, तृतीय – राहुल अमलियार
गोला फेंक (बालक) में प्रथम -राकेश, द्वितीय -मनीष भाबर, तृतीय -पंकज सिंघाड़ विजेता रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री सांवरिया निनामा, श्री भावेश चौधरी, श्री आशीष डिंडोर, श्रीमती प्रीति चरपोटा एवं श्री दुर्गा शंकर मोयल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता सिंह द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री भावेश चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *