दिवाकर संगठन समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक दिवसीय उदयपुर जिला प्रवास

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन होगा 15 मार्च को उदयपुर में

चित्तोडगढ़ । अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आई.एम. सेठिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को उदयपुर – कमोल प्रवास पर रहा । जहां सर्वप्रथम आगामी 15 मार्च 2026 को उदयपुर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति युवा शाखा का युवा महा सम्मेलन के संदर्भ में कार्यक्रम स्थल अटल बिहारी वाजपेई सभागृह सेक्टर – 4 पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई ।
कमोल ग्राम में बिराजमान काव्य तीर्थ मधुर वक्ता श्री जिनेन्द्र मुनि जी म.सा प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा उपाध्याय प्रवर डॉ.श्री गौतम मुनि जी प्रथम दिवाकर साध्वी प्रमुखा उप प्रवर्तनी श्री शांताकंवर जी म.सा शाशन प्रभाविका श्री कंचन कंवर जी म.सा मधुर व्याख्यान श्री सुप्रभाजी म.सा तप चंद्रिका श्री मणिप्रभा जी म.सा दक्षिण चंद्रिका डॉ. श्री संयमलता जी म.सा आदि ठाणा की सेवा में पहुंचकर दर्शन वंदन के साथ आशीर्वाद मांगलिक श्रवण कर आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाले युवा महासम्मेलन में सभी चारित्र आत्माओं का मार्गदर्शन आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त हो इस हेतु विनती कर आश्वासन प्राप्त किया ।
तत्पश्चात पुनः उदयपुर पहुंचकर जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज के प्रति अटूट आस्थावान एवं समर्पित तथा अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के वरिष्ठ संरक्षक श्री कन्हैयालाल जी शांतिलाल जी मेहता के भूपालपुरा स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर संगठन समिति की गतिविधियों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
संगठन समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश बम ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत उदयपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई.एम.सेठिया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सिद्धराज संघवी, युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मेहता राष्ट्रीय महामंत्री कमलेश दुग्गड़ का ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल पोखरण द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *