ड्राइवरो के लिए कल्याण बोर्ड बनाएं जाने की मांग

प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित

शिवपुरी। भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति शिवपुरी मध्यप्रदेश में 22 फरवरी 2026 को प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्राईवेट ट्रांसपोर्ट के बीपीटीएमएम के प्रदेश प्रभारी एवं बीएमएस के प्रदेश मंत्री राजन नायर जी एवं भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष गीता ताई जी एवं अखिल भारतीय मंत्री युवराज सिंह राणावत जी बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश भर के यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। बैठक का संचालन बीपीटीएमएम प्रदेश महामंत्री श्री हरि सिंह रघुवंशी जी ने किया। बीएमएस के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर सहित बीपीटीएमएम एवं बीएमएस के प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विशेष रूप से आगामी 25 फरवरी 2026 को होने वाले बीएमएस के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश भर के ड्राइवरो के लिए कल्याण बोर्ड बनाएं जाने की मांग जोरदार ढंग से उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *