अमिता सोनी भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला संगठन की संगठन मंत्री मनोनीत

रतलाम। श्रेष्ठा सम्पूर्ण भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला संगठन मप्र. की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विमला किशन सोनी (धूपड़) ने अमिता धर्मपत्नी अखिलेश सदेवड़ा निवासी रतलाम को प्रदेश संगठन मंत्री का प्रभार सौंपा। इंदौर में सशक्त नारी सम्मेलन के बैनर तले आयोजित शपथ विधी समारोह में श्रीमती अमिता सोनी को शपथ ग्रहण कराई गई, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता बुकण, सचिव- दीपा डावर, कोषाध्यक्ष- बिंदु सहदेव भी मौजूद थे। जिन्होंने बताया कि आगामी 26, 27, 28 फरवरी को राजस्थान के जोधपुर में 3 दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें गृहणियों द्वारा किए निर्मित व्यंजनों और गृह कार्य सम्बंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिससे गृहिणियों को अपनी-अपनी कलाकृतियां को पटल पर लाने के लिए एक उम्दा प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। मौके पर मौजूद स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने अमिता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उपलब्धि भरें कार्यकाल के लिए मंगल कामना की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति कड़ेल, जिलाध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी टांक, श्रीमती राजनंदिनी, श्रीमती गायत्री अग्रोया मौजूद थी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *