अहमदाबाद गोरखपुर एवं बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस का सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ

रतलाम । यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी, 2026 को सीहोर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19490/19489 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्‍या 19091/19092 बान्‍द्रा टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा एवं माननीय विधायक श्री सुदेश राय द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर संपन्न हुआ।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 17.28/17.30 बजे होगा। इसी प्रकार से अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 19.14/19.16 बजे होगा। एवं बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 19.14/19.16 बजे होगा। इसी प्रकार गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19092 गोरखपुर- बान्‍द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 17.28/17.30 बजे होगा।
कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अक्षय कुमार,सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के कारण स्थानीय नागरिकों में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *