सीएमएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया

दस्तक अभियान सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की

रतलाम 24 फरवरी। रतलाम जिले में दस्तक अभियान का आयोजन 17 फरवरी से 22 मार्च तक किया जा रहा है । अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष आयु के बच्चों को विटामिन ए का घोल एवं आयरन फोलिक एसिड का अनुपुरण दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे व प्रभारी सी पी एच सी सलाहकार लोकेश वैष्णव द्वारा शहरी क्षेत्र रतलाम में संजीवनी क्लीनिक रामगढ़, रतलाम ग्रामीण के आयुष्मान आरोग्य मंदिर -कनेरी एवं टीकाकरण सत्र स्थल-मथुरी का निरीक्षण किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनेरी पर भवन पूर्ण होने पर लाइट कनेक्शन पूर्ण कर शीघ्र ही इसे चालू करने के निर्देश ब्लाक मेडिकल आफिसर को दिए गए। रामगढ़ संजीवनी में डॉ स्वलेहा खान से जांच व उपचार संबंधी जानकारी ली । एएनएम लाड़ कुंवर से टीकाकरण संबंधित लॉजिस्टिक व समस्त रिकार्ड देखा गया । एएनएम व आशा कार्यकर्ता को निर्धारित गणवेश में रहने हेतु निर्देशित किया गया। केंद्र पर गर्भवती जांच संबंधी लॉजिस्टिक हिमोग्लोबीनोमीटर , यूरिन एल्ब्यूमिन कीट, वेट मशीन चाइल्ड, परीक्षण टेबल , साइड स्क्रीन उपलब्ध करा कर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए । जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निष्पादन नियम अनुसार करने के लिए निर्देशित किया गया।
टीकाकरण स्थल मथुरी में भी निरीक्षण में एएनएम सीमा सिलावट को बीपी इंस्ट्रूमेंट , स्टेथोस्कोप , डिजिटल थर्मामीटर , हिमोग्लोबीनोमीटर , यूरिन एल्ब्यूमिन कीट , गर्भवती महिलाओं की हाई रिस्क सूची , एंट्री करने वाला टैबलेट , फीटल डाप्लर , इंफेटोमीटर, ओ जी टी टी हेतु प्लास्टिक ग्लास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता से दस्तक अभियान अंतर्गत सैम व मेम बच्चों की जानकारी मांगी जिस पर उनके द्वारा 11 बच्चे मैम में होना बताया गया। सी एम एच ओ ने ए एन एम द्वारा टीकाकरण के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने पर दोनों स्थानों की एएनएम व आशा कार्यकर्ता को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। रतलाम जिले के बाजना विकासखंड के ग्राम कलसा, देवपाड़ा केंद्र पर नियमित टीकाकरण की मॉनिटरिंग डी सी एम श्री कमलेश मुवेल, बीपीएम श्री मोइनुद्दीन अंसारी, एविडेंस एक्शन के संभागीय समन्वयक श्री कपिल कुमार यति, द्वारा की गई निरीक्षण के दौरान सभी बच्चों को आयरन फोलिक एसिड का अनुपुरण एवं 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न एएनएम आशा कार्यकर्ता एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *