
रतलाम। होली के पवित्र त्यौहार पर दूसरों की जिंदगी में खुशियों के रंग रक्तदान कर रंगीन बनाने वाले जय सिंह भाटी , ओम प्रकाश पाटीदार , धर्मेश थापा , प्रकाश जाधव ,सतीश पाटीदार ने मानव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरली वाला के आह्वान पर मानव सेवा समिति पहुंचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर मानव सेवा समिति के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।