चैत्र नवरात्रि की सप्तमी को 111 फिट लम्बी चुनरी को लेकर 39 किमी पैदल जाएंगे भक्त

रतलाम। चैत्र नवरात्रि की सप्तमी दिनांक 25 मार्च 26 बुधवार को श्री पद्मावती माता जी मंदिर राजमहल से श्री गढखंखई माता जी मंदिर राजापुर तक निकलने वाली भव्य और विराट चुनरी यात्रा का आमंत्रण आज श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी भगवान पेलेस रोड एवं श्री पद्मावती माता जी राजमहल रतलाम को अर्पित कर यात्रा के शुभ एवं मंगलमय होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री गढखंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, नरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बतलाया की मातारानी की भक्ति और शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 25 मार्च 26 शाम को 06 बजे राजमहल पैलेस में स्थित श्री पद्मावती माता जी एवं श्री चामुंडा माता जी को ग्यारह ग्यारह फिट की चुनरी ओढ़ाई जाकर पुजा महाआरती कर सैकड़ों भगवा ध्वजों एवं ढोल, बेंड नगाड़ों एवं म्युजिक सिस्टम के साथ 111 फिट लम्बी चुनरी को लेकर भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो पेलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, लक्कड़ पीठा, सुतारों का वास, बाजना बस स्टैंड, अंडर ब्रिज, सागौद रोड, शिवगढ आदि होते हुए पूरी रात माता रानी के गरबा करते हुए सुबह 06 बजे श्री गढखंखई माता जी पंहुच कर हिन्दू राष्ट्र की कामना के साथ चुनरी चढ़ाई जाएगी , चुनरी यात्रा का यह 26 वा वर्ष है।
इस अवसर पर विशेष रूप से महर्षि श्री संजय शिव शंकर दवे जी, संयोजक जनक नागल अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद, मंगल सिंह पंवार, अजय यार्दे, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, निरज चावला, संजय पेमाल , रत्ना पाल, गोपाल शर्मा, गब्बर यादव, चिराग जायसवाल, जितेन्द्र बामनिया, विनोद गुर्जर, शेलेन्द्र सिंह शक्तावत, पप्पू गादिया, रवि रानीवाल, हेमंत ठाकुर सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री गढखखंई माता जी चुनरी यात्रा आयोजन समिति द्वारा आप सभी धर्म प्रेमी सज्जनों माताओं बहनों से निवेदन किया है कि सपरिवार, इष्ट मित्रों एवं समाज बंधुओं के साथ इस यात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *