अनुभूति द्वारा पहली बार आज महिला साहित्योत्सव

रतलाम 06 मार्च। नगर के अग्रणी साहित्यिक संस्था अनुभूति के संयोजन में पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 07 मार्च 2026  को दोपहर 2.30 बजे नवश्रंृगारित गुलाब चक्कर कालिका माता मंदिर के पास महिला साहित्योत्सव समाजसेवी श्रीमती वीणा छाजेड़ के मुख्य आतिथ्य, डॉ.श्वेता विंचूरकर, प्राचार्य सांई श्री इंटरनेशनल हा.से. स्कूल रतलाम के विशेष आतिथ्य एवं संगीतज्ञ श्रीमती सुशीला व्यास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है।
अनुभूति संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार, संरक्षक दिनेश कुमार जैन, संस्थापक प्रणयेश जैन, उपाध्यक्ष हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, रामचन्द्र फुहार, सतीश जोशी नगरा, शांतिलाल गोयल शांतनु, रामचन्द्र गेहलोत अम्बर, सुरेश माथुर एवं संयोजक अनुभूति महिला समिति, संयोजक श्रीमती इंदु सिन्हा, छवि नीलिमा सिंह, श्रद्धाजलज घाटे ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला साहित्योत्सव में महिला कवयित्री गीत जलज एवं कविता पाठ के साथ महिला दिवस पर अपने प्रेरक विचार प्रकट करेगी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती योगिता राजपुरोहित द्वारा किया जाएगा।अनुभूति के पदाधिकारियों एवं महिला समिति के संयोजको द्वारा कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *