आपदा से निपटान हेतु नागरिकों को आज दिया जायेगा प्रशिक्षण

विधायक सभागृह में प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण आयोजित होगा

रतलाम 6 मार्च । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रतलाम के निर्देशानुसार जन जागृति एवं जन सुरक्षा कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के तहत नगर के नागरिकों आपदा से निपटने हेतु 7 मार्च 2026 शनिवार को प्रातः 11ः00 विधायक सभागृह में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
आयोजित प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने हेतु प्रथम उपचार में नागरिकों को क्या करना है का प्रशिक्षण दिये जाने के साथ ही प्राकृतिक व मानवकृत आपदा से बचाव की जानकारी एक्सपर्ट प्रशिक्षकों द्वारा दी जायेगी।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित आपदा प्रषिक्षण में उपस्थित रहकर आपदा से निपटान के तरीकों को अनिवार्य रूप सीखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *