पिपलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल व सड़क निर्माण के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

जावरा । प्रदेश की सरकार शिक्षा पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए विभिन्न सौगात दे रही है।विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयासों से पिपलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल व सड़क निर्माण के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय ने जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को प्राथमिकता से बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर सौगाते दिलाने का सफल प्रयास किया है। इन प्रयासों के चलते विधानसभा क्षेत्र के पिपलौदा मुख्यालय पर उच्च शिक्षा प्रदान के लिए महाविद्यालय प्रारम्भ किये जाने की स्वीकृति दिलाई थी।डॉ पांडेय के लगातार प्रयासों से महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए पूर्व में चार करोड़ 87 लाख रु की राशि स्वीकृत कराई थी।भवन निर्माण के दौरान महाविद्यालय पहुँच मार्ग व बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों ने की।जिस पर विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह से भेंट कर अतिरिक्त कार्यो की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।इस कार्य के लिए लगातार किये प्रयासों में सफलता मिल गई है।मुख्यमंत्री डॉ यादव व उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने अतिरिक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी है।लगभग 250.90 लाख रु की स्वीकृति प्रदान की गई है।जिसमे महाविद्यालय पहुँच मार्ग,फर्नीचर एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराया जाएगा।पिपलौदा महाविद्यालय में अतिरिक्त कार्यो की ढाई करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार,महामंत्री भवरगिरी गोस्वामी,प्रकाश डाबी,नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर,पूर्व अध्यक्ष मुकेश मोगरा,वरिष्ठ पदाधिकारी,अतुल गौड़,नारायण धनगर,कनीराम(काना जी),नरेंद्र जैन, प्रफुल्ल जैन, प्रकाश जायसवाल,महेश वोहरा,मनमोहन राणा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव,उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार,लोकप्रिय विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *