किराये की राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानें सील

रतलाम 9 मार्च । नगर निगम आयुक्त अनिल भाना द्वारा दिये गये निर्देश के तहत निगम स्वामित्व के मार्केटो, गुमटी के ऐसे दुकानदार जिन पर दुकान-गुमटी किराये की राशि बकाया है राशि जमा नहीं कराने पर दुकान सील करने की कार्यवाही राजस्व अमले द्वारा की जा रही है जिसके तहत तिलक शॉपिंग काम्पलेक्स की दुकान नम्बर 1 मोहम्मद सलीम-अ. शकुर कुल बकाया राशि 70,625/-, दुकान नम्बर 14 सुभाष-केशवलाल कुल बकाया राशि 72,602/-, दुकान नम्बर 20 राजेन्द्र बनवारीलाल-शंकरलाल कुल बकाया राशि 89,486/- जमा नहीं करने पर दुकानों को सील किया गया। इसके अलावा तिलक शॉपिंग काम्पलेक्स की दुकान नम्बर 20 अनवर अली-ताहेर अली ने 41,585/- व स्टेडियम मार्केट की दुकान नम्बर 29 शारदा-नारायण ने 58,709/- रूपये बकाया किराये की राशि जमा कराई।
दुकान सील करने की कार्यवाही राजस्व विभाग प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर के निर्देशन में ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी, राजेश डोडिया तथा राजस्व अमले द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *