
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम एलिट द्वारा आयोजित दो दिवसीय EPL – एलिट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । 14 और 15 मार्च को आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने भाग लिया।टूर्नामेंट के दौरान कुल 21 मुकाबले खेले गए, जिनमें लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल थे। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छाजेड़ रॉयल्स टीम ने खिताब अपने नाम कर EPL ट्रॉफी जीत ली। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी मैचों का खूब आनंद लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि विकास जी कोठारी रहे, जबकि इस टूर्नामेंट को KP Jewellers का सहयोग प्राप्त हुआ। सभी मैच ग्रीन टर्फ, सागोद रोड, रतलाम में खेले गए।
ग्रुप के प्रचार सचिव समग्र जैन ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी, अध्यक्ष पुनीत चोरड़िया एवं सचिव पुनीत गादिया , प्रक्षाल सेठ ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन के दोरान ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी, अध्यक्ष पुनीत चोरड़िया , उपाध्यक्ष अर्पित जैन , प्रतीक गांधी, सचिव पुनीत गादिया , प्रक्षाल सेठ , कोषाध्यक्ष मोहिल चोपड़ा, गौरव दख, प्रचार सचिव समग्र जैन , संगठन सचिव ध्रुव चोपड़ा , पी.आर.ओ मोहित खिमेसरा उपस्थित रहे ।