रतलाम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला रतलाम द्वारा नववर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
कवि डॉ. चंचल चौहान (सेमलिया, रतलाम) ने अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति में कहा – “मेरा दावा है मैं भी तैर जाऊंगा, फेंकना पानी में तो मुझ पर राम लिख देना।” उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। कवयित्री प्रिया उपाध्याय ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी के प्रभाव में हम अपनी मातृभाषा हिंदी बोलने में संकोच करने लगे हैं, जो चिंता का विषय है।
राष्ट्रीय हास्य कवि धीरज शर्मा (नालछा) ने युवाओं में बढ़ती मोबाइल की लत पर हास्य-व्यंग्य के माध्यम से कटाक्ष किया, जिस पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।
कार्यक्रम में उपस्थित कवियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय सह संगठन मंत्री सर्वेश कुमार माथुर, जिला अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान, विजय दुबे, रमेश परमार, डी.के. जोशी, दिलीप वर्मा, विश्व मित्र पवार,महिला संयोजक ललिता कदम, विनीता पटेल, विभा राठौर, रेखा वर्मा राजेंद्र कुमार मरमटआदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर महा नवरात्रि पर्व के पूर्व शक्ति स्वरूपा नारी सम्मान भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शंकर लाल वर्मा, टीनू सियांग, रविंद्र वर्मा, महेंद्र शुक्ला, संजय उपाध्याय, उमाकांत उपाध्याय, संजय राठौर, राजेश मरमट ,भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धुर्व कुमार पारखी ने किया एवं आभार प्रदर्शन दिलीप वर्मा द्वारा किया गया।