महावीर ट्रस्ट, ग्रुप फेडरेशन एवं दि.जैन समाज जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी मोक्ष रथ की सेवा प्रारंभ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन महावीर ट्रस्ट एवं दि०जैन समाज इंदौर के संयुक्त सेवा प्रकल्प के अंतर्गत प्रारंभ की गई मोक्ष रथ (शव वाहन) की सेवा के प्रथम यात्री महान शिक्षाविद, डॉक्टर माधव परांजपे बने उन्होंने अपने सांसारिक जीवन की अंतिम यात्रा मोक्ष रथ के प्रथम यात्री बनकर पूरी की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मोक्ष रथ शव वाहन का प्रथम दिन दिगम्बर जैन समाज के लिए गर्व का विषय बन गया।
क्योंकि इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. माधव परांजपे जी इस मोक्ष रथ के प्रथम यात्री बनकर मोक्ष रथ को सदा के लिए जीवंत कर गए । डॉ. माधव परांजपे जी जैसे महान व्यक्तित्व का इस संसार से जाना न केवल इंदौर शहर के लिए, बल्कि उनके हजारों विद्यार्थियों और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है शिक्षा के क्षेत्र में उनके सद कार्यो से गौरवान्वित यह शहर हमेशा उनका ऋणी रहेगा ।
महावीर ट्रस्ट,दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं दिगंबर जैन समाज इस बात से स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा है कि इस मोक्षरथ की पहली सेवा शिक्षा एवं समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे श्रेष्ठ शिक्षाविद कीअंतिम विदाई को समर्पित हुई। उनके निधन पर महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी राकेश विनायका एवं दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन सुशील पांड्या आनंद गोधा हंसमुख गांधी टीके वेद कीर्ति पांडया प्रदीप चौधरी आदि ने दिवंगत डॉ. माधव परांजपे को विनम्र श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *