हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर समाज की गोठ का आयोजन किया जाएगा

रतलाम। समाज की परम्परा अनुसार श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा दिनांक 19 मार्च गुरुवार को श्री विश्वकर्मा घाम मंदिर नेमीनाथ नगर रतलाम पर रतलाम जिले के सभी समाज बंधुओं को सपरिवार आमंत्रित कर गोठ का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि समाज के सदस्य श्री मुकेश कुमार वंडेला का सऊदी अरब में निघन हो जाने और पार्थिव देह अभी तक रतलाम नहीं आने के कारण मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए वरिष्ठ जनों और उत्कृष्ट बच्चों के सम्मान समारोह को निरस्त करते हुए आयोजन को साधारण रूप से आयोजित कर शाम को 05 बजे मंदिर ट्रस्ट की बैठक एवं उसके पश्चात स्नेह भोज (गोठ) का आयोजन रखा गया है।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल सहित राजेश नागल, जितेन्द्र बामनिया, धर्मेन्द्र जोपिंग, राजेश चवलारेड, विष्णु भाणनेचा, राहुल शर्मा, सुरेश लतारा, दिनेश लाखा सहित महिलाएं एवं पुरुष आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ऐसा आग्रह समाज अध्यक्ष द्वारा किया गया है तथा जानकारी समाज अध्यक्ष जनक नागल ने दी।

Play sound