पम्प संचालक ड्रम/ बोतल में पेट्रोल/डीजल नहीं दे

  • राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी
  • जिले में डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
  • आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे

रतलाम 25 मार्च । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पेट्रोल/डीजल स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा समझाइश दी जा रही हैं कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे। पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वाहन चालकों को वाहनों मे ही डीजल/पेट्रोल दिया जाये । ड्रम/बोटल मे डीजल/पेट्रोल किसी भी स्थिति में नही दिया जाये ।
राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रातः काल से ही कराड़िया स्थित पेट्रोल पंप, कालूखेड़ा पेट्रोल पंप, भारत पेट्रोलियम, लाला खेड़ा (ग्रामीण जावरा), एचपी पावर हाउस रोड पंप सहित राज किसान सेवा केंद्र धरौला,कश्यप पेट्रोल पंप, फ्रेंड्स ऑटोमोबाइल (इंडियन ऑयल), मामटखेड़ा पेट्रोल पंप एवं माहेश्वरी पंप (करिया, सैलाना),श्री विनायक पेट्रोल पंप (बंजली रोड) का राजस्व अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित, एसडीएम जावरा श्री सुनील जयसवाल एस डी एम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर,एसडीएम सैलाना तरूण जैन, एस डी एम आलोट रचना शर्मा ,तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय, तहसीलदार बाजना श्री मनीष जैन, नायब तहसीलदार पिन्की साठे सहित सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोल पम्पो पर स्टाक का सत्यापन किया गया। क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *