जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता हेतु पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न

रतलाम 25 मार्च । जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे पेट्रोल पम्प संचालकों की बैठक ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले सहित पेट्रोल पम्प संचालक उपस्थित थे।
बैठक में सभी पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने पम्पों पर स्पष्ट रूप से बैनर अथवा फ्लेक्स लगाकर पम्प पर पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक उपलब्धता प्रदर्षित करे। किसी भी पम्प पर बोतल, केन, बैरल अथवा ड्रम में पेट्रोल-डीजल का विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही बंद हो चुके पम्पों एवं अभी तक प्रारंभ नहीं हुए पम्पों पर सूचना पट्ट लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी देने के निर्देश दिए गए जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
बैठक में पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन एवं प्रत्येक तीन घंटे में स्टॉक की अद्यतन जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उपभोक्ताओं की लाइन को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *