रतलाम। सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में अग्रणी संस्था “परस्पर” द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को कटारिया जी के क्रिकेट टर्फ पर “परस्पर प्रीमियम लीग” (PPL) क्रिकेट टूर्नामेंट एवं मिलन समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्था के सदस्यों ने खेल भावना और आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण पेश किया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए “परस्पर स्ट्राइकर” की टीम विजेता बनी। वहीं, कड़े संघर्ष के बाद “परस्पर चैंपियन” की टीम उप-विजेता (Runner-up) रही। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था।
आयोजन के दौरान संस्था के अध्यक्ष महेश जी अग्रवाल, सचिव सचिन जी गेलडा, कोषाध्यक्ष मिलन जी राखेचा, अभय जी लोढ़ा, प्रीतम जी भरगट, आशीष जी राखेचा, तरुण जी परमार, चंदन जी राठौर, लाभचंद जी कटारिया, दशरथ जी पोरवाल, हेमंत जी राठौर, पंकज जी चौहान, शैलेंद्र जी व्यास, अंतिम जी गांधी आदि उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता एवं उप-विजेता टीमों को संस्था के उपाध्यक्ष रमेश जी पोरवाल, सचिव सचिन जी गेलडा एवं कोषाध्यक्ष मिलन जी राखेचा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सह-सचिव अभिसार जी हाड़ा द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया। मैच के पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक स्नेह भोज (ठंडाई एवं भोजन) का आनंद लिया। उक्त जानकारी प्रेस प्रवक्ता मितेश अग्रवाल द्वारा दी गयी।